कुशीनगर महोत्सव 2024 का भव्य शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

कुशीनगर महोत्सव 2024 का भव्य शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश सिंह,ने किया‌ । उन्होंने ग्यारह वर्ष से लगातार इस कार्यक्रम के आयोजन को  ऐतिहासिक बताया।

कुशीनगर के विधायक पी एन पाठक, पडरौना के विधायक मनीष जायसवाल, हाटा के विधायक मोहन वर्मा, तमकुही राज के विधायक असीम कुमार, पडरौना नगर पालिका के अध्यक्ष विनय जायसवाल, कुशीनगर नगर पालिका के अध्यक्ष राकेश जयसवाल, जनपद के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा और खेल अधिकारी रवि निषाद सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आयोजन समिति के मुखिया विनय राय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान महोत्सव समिति के सभी सदस्य गण भी गर्मजोशी के साथ स्वागत में तत्पर रहे।

इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियाँ शामिल हैं। इसके अलावा, महोत्सव में विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी लगाए जाएंगे जिनमें स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी देखी जा सकती है। विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी इस महोत्सव में चार चांद लगाएंगे।

बाबा की रिपोर्ट —–

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!