मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में रैन बसेरों का निरीक्षण किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

बाबा की रिपोर्ट —

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी सड़क के किनारे न सोए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि कोई मजबूर, बेसहारा सड़क किनारे सोता हुआ मिले, तो उसे तत्काल ससम्मान रैन बसेरे तक पहुंचाया जाय।उन्होने  यह निर्देश अधिकारियों को दिए । उन्होंने कहा कि सभी जनपदों को कम्बल वितरण के लिए धनराशि भेजी जा चुकी है, जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि कम्बल व रैन बसेरों का सदुपयोग हो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक प्रदेश वासी की सेवा, सुरक्षा और सम्मान हेतु उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों और बेसहारा लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बाबा की रिपोर्ट —-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!