Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट —
खडडा तहसील व हनुमानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोधी छापरा निवासी संदीप यादव व दिलीप कुमार मंगलवार को अग्नि वीर इंडियन आर्मी की ट्रेनिंग पूरी कर प्रथम बार घर लौटे तो,गाँव व क्षेत्र के युवाओं ने इन दोनों अग्नि वीरों का भव्य तरीके से स्वागत किया।

संदीप यादव और दिलीप कुमार के परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का लहर देखी गयी । दोनो के पिता व परिजनो ने सेना की वर्दी में देखा तो गर्व से भर उठे ,उन्होंने कहा कि अत्यंत खुशी का दिन है अब बेटा अपने देश की सेवा करेगें।
बोधीछपरा निवासी अभय प्रताप यादव की अगुआई में स्वागत जुलूस निकाला गया, युवाओं ने इन दोनों सैनिकों का जोड़दार स्वागत किया। ग्राम सभा निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख जिलजीत यादव ने इन दोनों बच्चों को मिठाई खिला कर ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
इस स्वागत कार्यक्रम में साहब यादव, अमरेन्द्र यादव, सोनू यादव, आकाश सहानी, धर्मेंद्र यादव, संदीप यादव, सरतेज यादव, राहुल, दीपक, सत्यपाल, रोहित, विकास, अनिल, विपिन, भोलू, नीतीश सहित कई लोग उपस्थित रहे।
बाबा की रिपोर्ट —-










