Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट–
कुशीनगर के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बुद्धा पार्क सुदृढ़ीकरण कार्य और जिला कारागार के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था और जिला उद्यान अधिकारी से पूरे प्रोजेक्ट के निर्माण आरम्भ तथा पूर्ण होने की तिथि के बारे में जानकारी ली।

बुद्धा पार्क में लगभग 5 करोड़ की लागत से हो रहे सुदृढ़ीकरण कार्य के बारे में मंत्री जी को बताया गया कि कार्य आरम्भ की तिथि 16 मार्च 2024 तथा पूर्ण होने तिथि 15 सितंबर 2025 है। उन्होंने निर्देशित किया कि पर्याप्त मात्रा में मिट्टी भराई का कार्य कराया जाये, जिससे जल प्लावन जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।
इसके बाद मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के तत्वावधान में निर्मित जिला कारागार कुशीनगर के बैरक निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक के क्षमता के संबंध में निर्देशित किया कि बैरक की क्षमता बढ़ाने की कोशिश करें। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा कैदियों को यहां रखा जा सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, सहायक उद्यान निरीक्षक,लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, कार्यदाई संस्था के अभियंता तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
बाबा की रिपोर्ट—-










