महराजगंज में सड़क हादसे में घायल पूर्व प्रधान की इलाज के दौरान मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (महराजगंज)

संजय की रिपोर्ट —

महराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के बसन्तपुर राजा निवासी पूर्व प्रधान प्रीतम गुप्ता की मार्ग दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा 6 दिसंबर की रात हुआ था।

प्रीतम गुप्ता 6 दिसंबर की शाम को घर के सामने सड़क के किनारे कुछ लोगों से बात कर रहे थे कि झंझनपुर की तरफ से तेज गति से बागापार की तरफ जा रही अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने पीछे से ठोकर मार दिया। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

परिजन मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेते हुए घायल प्रीतम गुप्ता को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ता देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। परिजनों ने गोरखपुर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान 10वें दिन सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई।

सोमवार सुबह शव लेकर घर पहुंचे परिजनो ने  सूचना बागापार चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अनघ कुमार अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कराने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में चौकी इंचार्ज बागापार अनघ कुमार ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

महराजगंज से संजय की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!