श्रृष्टि लाइब्रेरी ने सीआईएसएफ और सीआरपीएफ में चयनित छात्रों को सम्मानित किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

सम्मान

श्रृष्टि लाइब्रेरी द्वारा सीआईएसएफ और सीआरपीएफ में चयनित छात्रों को सम्मानित किया। लाइब्रेरी के प्रबंधक श्रीराम सिंह ने पुरस्कृत करते हुए कहा की इनकि उपलब्धि क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

लाइब्रेरी में पढ़ने वाली छात्रा तन्नू मोदनवाल ने कहा कि पढ़ाई के लिए समर्पण और धैर्य की आवश्यकता होती है। खडडा नगर निवासी सीआईएसएफ (ऑल इंडियन 91वां रैंक) अमित कुमार ने कहा कि असफलता से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि उसे एक अवसर के रूप में देखना चाहिए।

सीआरपीएफ, आकाश साहनी ने कहा कि पढ़ाई के लिए एक स्पष्ट लक्ष्य और योजना की आवश्यकता होती है।

इस अवसर पर अभय प्रताप यादव, अमलेश, सूर्यांश राय, धनंजय गिरी, अभय जायसवाल, नागेश्वर, कंचन वर्मा, रिद्धि जायसवाल, अर्जुन गुप्ता, धनंजय इत्यादि लाइब्रेरी के छात्र मौजूद रहे।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!