Newsalert9(कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट —
कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया ग्राम में स्थित राजेशमणि इंटर मीडिएट कालेज परिसर में रविवार को ग्रामीण पत्रकार ऐसोसिएशन के तत्वावधान में तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन व सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमे मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि सहित जनपद के विभिन्न हिस्से से पधारे पत्रकारो को स्मृति चिन्ह ,उपहार एवं अंग वस्र देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एव दीप प्रज्वलित करके किया गया। स्कूल की छात्राओ ने स्वागत गीत गाया। दो छात्राओ द्वारा परिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में विहार के बगहा से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारो को सम्मानित किया तो पूरी सभा तालियों से गूंज उठा।

मुख्य अतिथि विधायक विवेकानन्द पांडेय ने कहा पत्रकार समाज का आइना होता है —
मुख्य अतिथि विधायक खडडा विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। अखबारों के माध्यम से बहुत सी जानकारियां हम सभी लोगों को मिलती हैं और हम जन प्रतिनिधि उस समस्या का समाधान करते हैं।हम सभी यह विश्वास करते हैं कि मिडिया में खबर छपी या चली है तो वह सत्य होगी। जरूरत है कि इस विश्वास को बनाए रखा जाए।निर्भीक होकर तथ्य परक खबरों को प्रकाशित करना पत्रकारों की जिम्मेदारी है। ग्रामीण पत्रकारो की कोई भी समस्या हो उसका समाधान करने हेतु सरकार व हम सब तत्पर हैं।

विशिष्ट अतिथि व्लाक प्रमुख खडडा शशांक दूबे ने कहा कि हर जगह से निराश व्यक्ति का सहारा पत्रकार होता है —-
सांसद विजय कुमार दूबे की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित शशांक दूबे ने कहा कि पत्रकार हित में जो भी संभव होगा वह करने हेतु हम सभी सदैव तैयार हैं। पत्रकार बिना किसी स्वार्थ के जनता की आवाज बनकर सरकार तक समस्या पहुँचाता है। यह चौथा खम्भा न रहे तो हमारा लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा।

विशिष्ट अतिथि डाक्टर निलेश मिश्रा ने कहा कि कोई सरकार ग्रामीण पत्रकारो के बारे में नहीं सोचती —–
भाजपा के वरिष्ठ नेता डाक्टर निलेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि अगर कोई वास्तव में आत्मनिर्भर है तो वह ग्रामीण क्षेत्र का पत्रकार है। पत्रकार अपना कलम ,कागज ,नेट खर्च कर समाज की पीड़ा प्रशासन तक पहुचाता है ,परंतु बदले में कुछ नहीं पाता है। डाक्टर मिश्रा ने सांसद व विधायक से मांग करते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकारो के दुख को सरकार तक पहुँचाए ,तथा इन्हें स्वास्थ्य बीमा सहित सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने जनपद स्तर पर पत्रकारो के सहयोग हेतु आकस्मिक कोष स्थापित करने पर बल देते हुए 51 सौ रूपये देकर इसकी शुरुआत की।

विशिष्ट अतिथि नगरपंचायत खडडा के अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने कहा पत्रकार को समाज से सदैव सम्मान मिलना चाहिए–
दुर्गेश्वर वर्मा ने कहा कि पत्रकार सदैव से सम्मानित रहा है। इस डिजिटल युग में भी मिडिया पर लोगों का सबसे अधिक विश्वास रहता है। उस विश्वास को निरंतर बनायें रखने की आप सभी की जवाबदेही और जिम्मेदारी है।

प्रधान संघ कुशीनगर के जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी ने कहा ग्रामीण पत्रकारिता चुनौती से भरा कार्य —
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष मणी त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता बहुत ही संघर्ष और चुनौतीपूर्ण है। सीमित संसाधनों में स्थानीय मुद्दे और समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को कलम के माध्यम से जिम्मेदारों तक पहुंचाने का कार्य ग्रामीण पत्रकार करते हैं।

खडडा तहसील अध्यक्ष महेन्द्र पांडेय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया–
ग्रापए तहसील अध्यक्ष खडडा महेन्द्र पाण्डेय ने सभी आगंतुक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि खडडा तहसील इकाई के निमंत्रण पर कार्यक्रम में उपस्थित होकर जो स्नेह आप सभी ने दिया है यह अविस्मरणीय है।

अध्यक्षता ग्रापए के जिलाध्यक्ष शैलेष उपाध्याय ने किया —
जिलाध्यक्ष शैलेश उपाध्याय ने अपने संबोधन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्यो को बताते हुए इसे देश व प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु खडडा के तहसील अध्यक्ष महेन्द्र पांडेय व उनकी टीम की सराहत की।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन अनूप मिश्रा ने किया ।

कार्यक्रम में छितौनी नगरपंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद, शेषनाथ यादव, मनोज पांडेय, हेमंत शुक्ला, धीरज तिवारी, रामानुज मिश्रा,स्कूल के प्रधानाचार्य सहित क इ गणमान्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस दौरान माधवेन्द्र पांडेय, कौशल कुमार,जयप्रकाश, शिवा तिवारी,सुमित मिश्रा,संजय पाण्डेय, सुमंत कुशवाहा,लल्लन गुप्ता, नत्थू शर्मा,अजय शर्मा, हरिओम तिवारी, दीवाकर कुमार, शैलेष यदुवंशी, फणेन्द्रे पाण्डेय, हरिशंकर चौबे, कृष्ण मोहन पाण्डेय, पारसनाथ पाण्डेय, उपेन्द्र तिवारी, बंटी सिंह, सुरेन्द्र कुशवाहा, रविन्द्र यादव, शम्भू गुप्ता, नितेश चौधरी, जाकिर भाई, पप्पू अंसारी, अजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
बाबा की रिपोर्ट —-










