देश के विकास में विज्ञान का बहुत बड़ा योगदान – अपर जिला जज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (महराजगंज)

संजय की रिपोर्ट –

अमरावती देवी पब्लिक स्कूल बागापार में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले में पधारे, अपर जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार जाटव ने कहा कि देश के विकास में विज्ञान का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में विज्ञान को बढ़ावा देना देश के लिए सबसे बड़ी जरूरत है।

छात्रो ने उत्कृष्ट विज्ञान प्रदर्शनी लगाकर अपनी मेधा का परिचय दिया ।

इस कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह ने भी शिरकत की और कहा कि बच्चों में असीम प्रतिभा है। उन्हें उचित मार्गदर्शन और संसाधन मिले तो वे इतिहास रच सकते हैं।

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ई. विवेक गुप्ता ने आयोजन की सराहना की और कहा कि छात्रों को अवसर व संसाधन मिले तो बहुत कुछ कर सकते हैं। जीएसवीएस इंटर कालेज महराजगंज के विज्ञान शिक्षक अमरेंद्र शर्मा ने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की सराहना की और बच्चों को विज्ञान की तकनीकी जानकारी देकर मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान बागापार विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि मानव जीवन में विज्ञान का बहुत बड़ा महत्व है। विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन रवींद्र जैन ने किया।

इस अवसर पर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, मंत्री रामराज चौधरी, विजय सिंह संत, प्रियंका सिंह, शिखा त्रिपाठी, कन्हैया यादव, विश्वनाथ यादव, जितेंद्र आर्य, विद्यासागर यादव, शैलेष गौतम, शशिबाला गौतम, अनुराधा सिंह उपस्थित रहे।

महराजगंज से संजय की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!