खडडा में सड़क दुर्घटना में विहार के मुखिया की मौत, एक घायल।पुल पर रखी गिट्टी व मलवा बना जानलेवा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

खडडा थाना क्षेत्र में पनियहवा पुल पर हुई सड़क दुर्घटना में विहार के नड्डा गाँव के मुखिया रमेश पासवान की मौत हो गयी और उनके साथी ईश्वर चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गये।

रविवार देर रात रमेश पासवान अपने गाँव के ही इश्वर चौधरी को बाइक पर बिठाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही पनियहवा पुल पर पहुंचे, तो पुल के रेलिंग निर्माण की सामग्री से टकराकर अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये।

रात में ही खडडा थाने की सालिकपुर चौकी के सिपाहियों ने एम्बुलेंस से दोनों को तुर्कहा सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल ईश्वर चौधरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बोले थानाध्यक्ष

इस संबंध में थानाध्यक्ष खडडा अनिल कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है। पुल पर रखे निर्माण सामग्री व मलवे के बावत जांच कर जिम्मेदारों पर कार्यवाई की जाएगी।

खडडा में सड़क पर लापरवाही से रखी सामग्री ने ली दो जान

कुशीनगर के  खडडा क्षेत्र में दो दिन में सड़क पर लापरवाही से मिट्टी व निर्माण सामग्री रखने के चलते दो बहुमूल्य जिंदगी समाप्त हो गयी जबकि तीसरा जीवन मौत से जूझ रहा है। पनियहवा पुल पर रेलिंग बनाने का कार्य चल रहा है, यहाँ पर न कोई सूचना बोर्ड लगा है न ही कोई संकेतक लगाया गया है। पुल पर बेतरतीब ढंग से जगह जगह गिट्टी व मलवा रखा गया है जो अनजान राहगीरों के लिए जान लेवा साबित हो रहा है। रविवार रात्रि में विहार निवासी रमेश पासवान व ईश्वर चौधरी की बाइक गिट्टी व मलवे से टकरा गयी जिससे रमेश की मौत हो गयी और ईश्वर गंभीर रूप से घायल हो गये। इसी तरह भुजौली बाजार के पास सड़क पर मिट्टी का ढेर रखने के चलते भुजौली गाँव निवासी राजकुमार वर्मा बाइक सहित दुर्घटना के शिकार होकर जान गंवा बैठे। इस तरह तमाम जगहों पर सड़कों पर खतरनाक ढंग से सामान रखकर छोड़ दिया जाता है जो राहगिरों के जीवन के लिए खतरा बन जाता है।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!