अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत,,सड़क पर गिराइ गयी मिट्टी बना मौत का कारण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

कुशीनगर जनपद के खडडा थाना क्षेत्र के ग्राम भुजौली के पोखरा टोला निवासी राजकुमार वर्मा 27 वर्ष की शनिवार रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक राजकुमार वर्मा धरनीपट्टी गाँव के चौराहे पर चाय की दुकान चलाकर परिवार चलाते थे। शनिवार की देर शाम बाइक से भुजौली बाजार सामान खरीदने गये थे। खडडा नेबुआ मार्ग से लौट रहे थे, इसी दरम्यान गाँव के समीप पोखरे के पास किसी वाहन के चपेट में आ गये, इसमें उनके सिर पर गंभीर चोट आयी, परिजन आनन फानन में निजी वाहन से गोरखपुर मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे वहाँ मृत्यु हो गयी।

जवान बेटे का शव देख विलखते पिता, व गोद में मासूम बच्ची ।

मृतक अपने माता पिता के इकलौती संतान थे, तथा दो छोटे छोटी बच्चियों के पिता थे। इनकी पत्नी नेहा का रो रोकर बुरा हाल है। बुजुर्ग माता पिता सदमे से बार बार मुर्छित हो रहे हैं।

गोरखपुर में पोस्टमार्टम कराकर शव घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया–

थानाध्यक्ष खडडा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर मेडिकल कालेज में मृत्यु हुई है, वहाँ पोस्टमार्टम किया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। सड़क पर मिट्टी गिराने की जांच की जाएगी, नियमानुसार कार्यवाई होगी।

यही मिट्टी बन गया जानलेवा

सड़क पर मिट्टी गिराने वाले की लापरवाही ने ली युवक की जान

भुजौली बाजार के आगे पोखरा के समीप मेन रोड के किनारे एक व्यक्ति मिट्टी भराई करा रहा है। इनके द्वारा मिट्टी का बड़ा सा ढेर सड़क में ही डालकर छोड़ दिया गया था। यहाँ कोई संकेतक भी नहीं लगा था, बताया जाता है कि इसी के चलते राजकुमार बाइक सहित असंतुलित हो गये और वाहन की चपेट में आ गये। मिट्टी गिराने वाले की लापरवाही ने एक युवक की जिंदगी छीन ली।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!