Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट —
ग्राम प्रधान श्रीमती सपना सिंह के छोटे बेटे के जन्मदिन के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय मदनपुर सुकरौली (खडडा) में मीनिंग कम्पटीशन व देश-दुनिया को जानो,, प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 42 छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया।

मीनिंग कंपटीशन में क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान भावना सिंह, अंजली कुमारी व अभिषेक कुमार ने अर्जित की और देश-दुनिया को जानो प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः नेहा पासवान,भावना सिंह व अभिषेक कुमार ने अर्जित किया।

उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अभीप्सित कुमार,दीवान सिंह, एकता पारीक, प्रज्ञानंद, महर्षि देव ज्योति अग्रहरि, महेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार सिंह, माला देवी, पंचायत सहायक स्नेहलता सिंह, रोहित सिंह, विपिन कन्नौजिया, दयासागर, पप्पू चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री किरण देवी आदि मौजूद रहे।

उक्त प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में एक नया उत्साह दिख रहा है।
बाबा की रिपोर्ट —










