दिव्यांग बच्चों को कराया गया शैक्षिक भ्रमण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

जनपद कुशीनगर से दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत गोरखपुर के विभिन्न शिक्षाप्रद स्थलों का भ्रमण कराया गया। यह कार्यक्रम महानिदेशक स्कूल शिक्षा के मार्गदर्शन और जिला शिक्षा अधिकारी कुशीनगर के निर्देशन में संचालित हुआ ।

22 दिसंबर 2024 को आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 150 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया, जिन्हें तीन समूहों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक समूह में 50 बच्चे शामिल थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने बच्चों को बस में बैठाकर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

गोरखपुर पहुंचकर बच्चों को मिनी रेलवे और चिड़ियाघर का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने विभिन्न प्रकार के जानवरों और पक्षियों को देखा।

इस अवसर पर जिला समन्वक समेकित शिक्षा शिव कुमार, बलवंत बहादुर, योगेंद्र राम, राजू यादव, भीम राव, जितेंद्र कुशवाहा और गिरिजेश प्रताप राव सहित अन्य अधिकारी और स्पेशल एजुकेटर उपस्थित रहे।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!