सरस्वती देवी महाविद्यालय खडडा में आयोजित रोजगार भर्ती अभियान,,में 92 युवा छात्रों का हुआ चयन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के सौजन्य से चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सरस्वती देवी महाविद्यालय खडडा में एक रोजगार भर्ती अभियान आयोजित किया गया, जिसमें 92 युवा छात्रों का विभिन्न पदों पर चयन हुआ है। इस अभियान में सैंकड़ों युवाओं ने प्रतिभाग किया और अपने कैरियर के लिए एक नई दिशा प्राप्त की।

इस अवसर पर सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे ने युवा छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में चुनौती होती है, लेकिन जो व्यक्ति चुनौतियों के बीच समाधान के साथ कार्य करना सीख लेता है, वही लगातार सर्वाइव कर पाता है। उन्होंने युवाओं को जॉब को एक अवसर के रूप में देखने और कैरियर प्लेटफॉर्म तैयार करने के लिए प्रेरित किया।

चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के एच.आर संदीप कुमार ने कहा कि सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के नौरंगिया ब्रांच पर शीघ्र ही एक प्लेसमेंट कैंप लगाया जाएगा, जिसमें युवा अपने कैरियर के लिए एक नई दिशा प्राप्त कर सकते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य दीपक मिश्र ने इस अवसर पर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह रोजगार भर्ती अभियान युवाओं के लिए एक नई दिशा प्रदान करने में सफल रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज यादव, गौरव त्रिपाठी, मुन्ना राजभर, दीपक शास्त्री, अजीत मद्धेशिया, सुनील मिश्र आदि उपस्थित रहे।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!