कुशीनगर जनपद में पुलिस मुठभेड़: 03 पशु तस्कर गिरफ्तार, 02 घायल,,,15गोवंश मुक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट –+

कुशीनगर जनपद के कोतवाली पडरौना क्षेत्रांतर्गत एक बड़ी पुलिस मुठभेड़ हुई, जिसमें 02 पशु तस्कर घायल और एक अन्य सहित 03 पशु तस्कर गिरफ्तार किए गए। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 02 अदद पिकप वाहन मय 15 राशि गोवंशीय पशु, 03 अदद अवैध तमन्चा, और अपराध में प्रयुक्त 04 अदद मोबाइल फोन बरामद किए।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मुठभेड़ पडरौना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने पशु तस्करों के एक समूह को घेर लिया था। तस्करों ने पुलिस पर गोलीबारी की,  इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 02 तस्कर घायल और एक अन्य सहित 03 तस्कर गिरफ्तार किए गये।

यह मुठभेड़ कुशीनगर जनपद में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा ।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!