भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी भारत माता के सच्चे सपूत– विवेकानन्द

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

कुशीनगर जनपद के खडडा विकास खंड के ग्राम पंचायत बसडीला प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को भारत रत्न पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुशासन सप्ताह मनाया गया। इस मौके पर  जरूरतमंद लोगों में कंबल और जमीन के पट्टे का प्रमाण पत्र सौंपा गया।

बोले विधायक, अटल जी व्यक्तित्व महान —

खडडा के विधायक विवेकानन्द पांडेय ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “भारत रत्न अटल जी का व्यक्तित्व इतना महान था कि उनकी प्रशंसा पार्टी के अलावा विपक्षी भी करते थे। उनका उद्देश्य समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास था। वे युग दृष्टा, युग पुरुष के साथ भारत माता के सच्चे सपूत थे।”

उन्होंने आगे कहा कि “अटल जी की विचारधारा और उनके द्वारा किए गए कार्यों से हमें प्रेरणा मिलती है। हमें उनके आदर्शों को अपनाने और समाज के विकास के लिए काम करने की आवश्यकता है।”

इस कार्यक्रम में मौजूद 175 जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल और 5 महिलाओं को जमीन के पट्टे का प्रमाण पत्र दिया गया। उपस्थित जनसमुदाय को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आलोक तिवारी तथा खडडा नगरपंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि  दुर्गेश्वर बर्मा ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर खडडा के मंडल अध्यक्ष चंद प्रकाश तिवारी, नगरपंचायत छितौनी के अध्यक्ष अशोक निषाद, तसीलदार महेश कुमार, राम सहाय दूबे, संदीप श्रीवास्तव, ब्लाक प्रधान संघ अध्यक्ष संग्राम यादव, प्रधान अभिषेक सिंह, कुणाल राव, धीरज सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, राजेंद्र गुप्ता, संजय सिंह, राजेश्वर सिंह, प्रिन्स कुमार, कमलेश गुप्ता, रविप्रकाश रौनियार, अमरचंद मद्धेशिया,आनंद सिंह आदि उपस्थित रहे।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!