Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट —
खडडा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर पड़रहवा में क्षेत्रीय विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने चौपाल लगाकर जनता के समस्याओं को सुना और मौके पर निदान के लिए शीर्ष अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास कार्यों की समीक्षा की तथा लाभार्थियों से जानकारी ली। जनहित में चल रही योजनाओं को लोगों को बताया और ग्रामवासियों के बीच 125 कंबल भी वितरण किए।

चौपाल कार्यक्रम में विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास कार्यों का लाभ ग्रामवासियों तक पहुंचाने हेतु हम तत्पर हैं। उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि वे अपनी समस्याएं और सुझाव हमें बताएं, ताकि हम उनका समाधान कर सकें।

इस कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, ग्राम प्रधान आनन्द चौहान, लेखपाल विभव शर्मा, जयप्रकाश सरोज, आनन्द सिंह, अम्बर पाण्डेय, दीनानाथ शर्मा, प्रत्युष चौहान, विनोद शर्मा, दुर्गेश चौहान, गोविंद चौहान, राकेश चौहान, अंबिका गोंड, शिवम चौहान आदि मौजूद रहे।

यह कार्यक्रम ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए विधायक का एक महत्वपूर्ण कदम है।
बाबा की रिपोर्ट —










