हनुमानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार में छुपाकर विहार ले जाई जा रही शराब की खेप बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट

हनुमानगंज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कार में छुपाकर विहार ले जाई जा रही शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान रामबाबू यादव निवासी जिला दरभंगा बिहार  के रूप में हुई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब की खेप विहार जाने वाली है, जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में एस आइ धर्मदेव चौधरी, हेड कांस्टेबल अरविन्द गिरी,कांस्टेबल विक्रांत शुक्ला, ज्ञान प्रकाश ,आजाद चौहान की पुलिस टीम ने एन एच 727 पर पनियहवा पुलिस पिकेट के पास चेकिंग शुरू की। इस दौरान दिल्ली नंबर की एक कार आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने बैरिकेटिंग करके रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर इसमें 250 अदद फ्रूटी शराब मिली, जिसकी कीमत कार सहित 327500 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने बताया कि अवैध शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही थी और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई हनुमानगंज पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि है, जो अवैध शराब के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!