Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा
सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे के नेतृत्व में आयोजित महा भर्ती अभियान में 124 युवाओं का रोजगार हेतु चयन हुआ है। यह भर्ती अभियान चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड में साक्षात्कार के उपरांत किया गया। जिसमें सैंकड़ों युवाओं ने प्रतिभाग किया।

इस रोजगार भर्ती अभियान में चयनित युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए प्रबंध निदेशक पवन दूबे ने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में चुनौती होती है, लेकिन जो व्यक्ति चुनौतियों के बीच समाधान के साथ कार्य करना सीख लेता है वही लगातार आगे बढ़ पाता है। उन्होंने युवाओं को जॉब को एक अवसर के रूप में देखने और कैरियर प्लेटफॉर्म तैयार करने के लिए प्रेरित किया।

चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के एच.आर संदीप कुमार ने कहा कि सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे जी के प्रयास से पिछले माह सरस्वती देवी महाविद्यालय खडडा में 92 युवा छात्र चयनित हुए थे। आगे भी इस तरह के प्लेसमेंट कैंप लगाने की योजना है। उन्होंने बताया कि जो युवा आज भर्ती अभियान के माध्यम से चयनित हुए हैं उन्हें शीघ्र ही ट्रेनिंग में भेजने हेतु सूचना भेजी जाएगी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य कुलदीप पांडेय ने उपस्थित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह भर्ती अभियान युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है और उन्हें अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।
बाबा की रिपोर्ट —










