विधायक ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, ग्रामवासियों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा

कुशीनगर जनपद के खडडा क्षेत्र के ग्राम सभा कटाई भरपुरवा में क्षेत्रीय विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने चौपाल लगाकर जनता के समस्याओं को सुना और मौके पर निदान के लिए शीर्ष अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विधायक ने ग्राम वासियों से उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने सभी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को देने का काम किया है। उन्होंने बताया कि आज आपकी सरकार में मुफ्त राशन, रसोई गैस, शौचालय, आवास, मुफ्त इलाज, बिजली इत्यादि योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी को मिल रहा है, जो आप सभी जनता जनार्दन के आशीर्वाद से संभव हुआ है।

चौपाल कार्यक्रम में विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने ग्रामवासियों के बीच 150 कंबल भी वितरण किया,।

इस अवसर पर तहसीलदार खडडा महेश कुमार, ग्राम प्रधान नर्वेदेश्वर चौरसिया, जयप्रकाश गुप्ता, पहवारी तिवारी, अशोक गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यह कार्यक्रम ग्राम वासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण था, क्योंकि उन्हें अपनी समस्याओं का समाधान मिला और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!