आग की घटना से तीन घर जलकर राख, समाजसेवी हामिद अंसारी ने प्रदान की राहत सामग्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा
कुशीनगर जनपद के खडडा थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा के कुट्टी टोला में अज्ञात कारण से लगी आग से तीन लोगों के रिहाइशी घर जलकर राख हो गये।

कुट्टी टोला निवासी सिताराम कुशवाहा के घर मे सोमवार आधी रात को अज्ञात कारण से आग लग गयी, उस समय परिवार वाले सो रहे थे, अचानक आवाज सुनकर जगे तो लपट देखकर सन्न रह गये और किसी तरह निकलकर बाहर भागे। आग की लपटो से बिरझन कुशवाहा व वग्गा कुशवाहा के घर भी चपेट में आ गये। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक तीनो के घर व उसमे रखा सारा सामान एक बाइक सबकुछ जलकर राख हो गया।

इस दुख की घड़ी में गाँव के समाजसेवी हामिद अंसारी ने अपनी सराहनीय पहल दिखाई और पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने अपने खर्च से तीनो के लिए घर गृहस्थी का सामान उपलब्ध कराकर राहत प्रदान की, जिससे पीड़ित परिवारों को कुछ राहत मिली है। हामिद अंसारी की इस पहल की  सराहना हो रही है और लोग उन्हें समाजसेवी के रूप में प्रशंसा कर रहे हैं। उनकी इस पहल से यह साबित होता है कि समाज में अभी भी ऐसे लोग हैं जो दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं और उनके दुःख को कम करने का प्रयास करते हैं।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!