स्वर्गीय योगेंद्र तिवारी जी की पुण्य तिथि पर गरीब असहाय लोगों में कंबल वितरण व महा भंडारा कार्यक्रम का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा

कुशीनगर के तहसील खडडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवदत्त छपरा में 14 जनवरी दिन मंगलवार को  प्राथमिक विद्यालय शिवदत्त छपरा के परिसर में समाजसेवी आनंद तिवारी द्वारा अपने पिता स्वर्गीय योगेंद्र तिवारी के पुण्य तिथि के अवसर पर लगातार चौथे वर्ष गरीब असहाय लोगों में कंबल वितरण व महा भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार खडडा महेश कुमार व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज कुमार पांडेय रहे। 

आयोजक आनंद तिवारी ने कहा कि यह कार्यक्रम उनके पिता स्वर्गीय योगेंद्र तिवारी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित किया गया है, जो कि हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद करने में आगे रहते थे।

भोजपुरी गायक सुभाष सुहाना व  गायिका रितु राय ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संचालन पन्नेलाल यादव ने किया ।

कार्यक्रम में ब्रह्मदेव तिवारी, नूतन दुबे, व्यास वर्मा, नवल किशोर पाल,  विकास मिश्रा व क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!