मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (महराजगंज)

संजय की रिपोर्ट
महराजगंज की चौक पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जैतुल्लाह पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम टीकर थाना चौक जनपद महराजगंज को कुशमहवा डाक बंगले के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी एक मोटरसाइकिल को बेचने के लिए निकला था, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल जंगल में छिपाकर रखी थी।

मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर साइकिल लेकर जंगल से होकर चौक की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज के कुशमहवा डाक बंगला वाले रोड़ परं पहुँचकर चेकिंग की जाने लगी।

पुलिस टीम की चेकिंग को देखकर आरोपी पिछे मुड़कर भागना चाहा, लेकिन पुलिस टीम उसे दौडा कर पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने व गाडी से सम्बन्धित कागजात की मांग करते हुए भागने का कारण पूछा गया तो आरोपी ने अपना नाम जैतुल्लाह पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम टीकर थाना चौक जनपद महराजगंज बताया। लेकिन मोटर साइकिल से सम्बन्धित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

मोटरसाइकिल पर लगे नम्बर को ई चालान एप के माध्यम से चेक किया गया तो उक्त वाहन का पंजियन वाहन स्वामी भीमकुमार पुत्र राजाराम पता सलेमपुर उर्फ मोगलहा झुगिया बाजार गोरखपुर पाया गया। कड़ाई से पूछने पर आरोपी ने बताया कि यह चोरी की मोटरसाइकिल है जिसका नम्बर प्लेट बदल इसको बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में था।

उक्त मोटर साइकिल हीरो HF डिलक्स के इन्जन नम्बर व चेचिस नम्बर से चेक किया गया तो उक्त मोटर साइकिल का वास्तविक रजिस्टेशन नं0- UP56Q6539 वाहन स्वामी मुरारी यादव पुत्र भजन यादव पता बेलवा थाना ठूठीबारी महराजगंज पाया गया। थाना ठूठीबारी से वार्ता करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मोटर साइकिल की चोरी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 06/25 धारा 303(2) BNS पंजीकृत है।

आरोपी ने बताया कि ग्राम सोनवरसा से एक हीरो HF डिलक्स मोटरसाइकिल की चोरी किया था।

महराजगंज से संजय की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!