Newsalert9 (तमकुहीराज)
पारसनाथ की रिपोर्ट —
कुशीनगर के तमकुहीराज कस्बा में लगातार हो रही चोरियों को लेकर शुक्रवार की शाम व्यापार मंडल की बैठक हुई। व्यापारियों ने चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस से चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और व्यापारी समाज को भयमुक्त करने की मांग की है।
तमकुहीराज कस्बे में बिगत दो दिनों में चोरों ने आधा दर्जन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देकर व्यापारियों में भय का माहौल बना दिया है। बुधवार को तमकुहीराज कस्बा के सब्जी मंडी में एक ही रात में प्रदीप प्रसाद, अमित गुप्ता, राजेश ब्याहुत, महन्थ गुप्ता व गुड्डू सहित पांच व्यापरियों के दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देकर कस्बा में हड़कंप मचा दिया।
पीड़ित व्यापारियों ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की ,इसके बाद मौके पर पहुची तमकुहीराज चौकी पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल में लगी हुई थी कि चोरों ने गुरुवार की रात सब्जी मंडी में स्थित अर्जुन गुप्ता के दुकान से सात बोरी टाटा नमक चुरा कर पुलिस को चैलेंज दे दिया।
कस्बा में हो रही चोरी घटनाओ को ले कर शुक्रवार को ब्यापार मंडल की बैठक आहूत की गई। बैठक में ब्यापारियों ने चोरी की घटनाओं पर चिंता ब्यक्त करते हुए मुकामी पुलिस से तत्काल रोक लगाने की मांग किया।
ब्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मद्देशिया ने ब्यापारियों को बताया कि इस मामले में पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात की गई है पुलिस ने जल्द ही चोरी की घटनाओं का पर्दा फास करने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो ब्यापारी समाज इसके लिए कठोर कदम उठा सकता है।
कुशीनगर के तमकुहीराज से पारसनाथ की रिपोर्ट —










