असलहा से फायर कर लूट की कोशिश,,एक बदमाश पकड़ा गया,,असलहा व बाइक बरामद ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (महराजगंज)

संजय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसा राजा निवासी शैलेंद्र वर्मा की झनझनपुर में सी एस सी व अंगद गुप्ता का रेस्टोरेंट की दुकान है। वही रमेश गुप्ता महराजगंज में कुछ काम करते है। शुक्रवार की रात्रि करीब नौ बजे अपने दुकान को बंद कर बैग में कुछ रुपये लेकर घर वापस जा रहे थे। अभी दरहटा पोखरे से पश्चिम कुछ दूर आगे बढ़े थे कि पहले से घात लगा कर बैठे कुछ बदमाशों ने मोटरसाइकिल को बीच सड़क में खड़ा कर लोगों को रोक बैग छिनने लगे। जब बैग लोगों से नही छीन पाए तो असलहे से फायर कर बैग को छिनने लगे। उसी दौरान रमेश गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। तो छीना झपटी देख शोर किया। शोर की आवाज सुन दरहटा व परसा राजा सैकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुंच घेराबंदी कर एक बदमाश को पकड़ लिया बाकी  अंधेरे का फायदा उठाते मौके से फरार हो गए।

घटना में प्रयुक्त बाइक

किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चोर को हिरासत में  लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अपना नाम मनीष पटेल पुत्र कमलेश पटेल निवासी ग्राम राजमन्दिर थाना भिटौली जनपद महराजगंज बताया। उसने यह भी बताया कि असलहे को गेहूं के खेत मे फेक दिया है। जब गेंहू के खेत में पुलिस व ग्रामीण पहुंच खोजबीन शुरू किया तो एक असलहा बरामद हुआ। जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई में जुट गयी। घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हो गयी ।

चौकी इंचार्ज बागापार नितेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाई करते हुए फरार बदमाशों की जानकारी जुटाई जा रही है।

महराजगंज से संजय की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!