Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा
सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे के नेतृत्व में छितौनी नगर पंचायत स्थित पनियहवा के पथलेश्वरनाथ धाम महादेव मंदिर परिसर में एक निःशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में सरस्वती देवी बृज बिहारी दूबे एजुकेशनल ट्रस्ट और उत्तर भारत में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी प्राइवेट आई केयर हॉस्पिटल नेटवर्क सेंटर फॉर साइट के सहयोग से विशेषज्ञों द्वारा 172 व्यक्तियों की निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार किया गया।

इस दौरान पंजीकृत व्यक्तियों ने अत्याधुनिक मशीनों द्वारा अपने आँखों की जांच कराकर उचित परामर्श एवं उपचार प्राप्त किया।

पथलेश्वरनाथधाम मंदिर के महंथ डॉ. सत्येंद्र गिरी और डॉ बी.एन.पाण्डेय ने विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग किया। शिविर के आयोजक पवन दूबे द्वारा आगंतुक सभी व्यक्तियों हेतु जलपान की व्यवस्था भी कराई गई थी।

इस नेत्र जांच शिविर में प्रमुख रूप से रमेश निषाद, अर्जुन साहनी, ईश्वरचंद कुशवाहा, चंद्रभान निषाद, अशोक उपाध्याय, हरिलाल यादव, शेषनाथ, सुमंत दूबे आदि उपस्थित रहे।
बाबा की रिपोर्ट —










