महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि पर  खडडा नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा
महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

खडडा नगरपंचायत के महाराणा प्रताप चौक पर स्थापित प्रतिमा के पास नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा के नेतृत्व में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता आलोक तिवारी, सुभाष चंद्र गुप्त, राजेश्वर सिंह, अमर चंद मद्धेशिया, प्रिन्स मद्धेशिया, प्रदीप गुप्ता नगर वासी पहुंचे और उनकी प्रतिमा को नमन कर पुष्प अर्पित किया।

आलोक तिवारी ने कहा-

महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को मेवाड़ के कुम्भलगढ़ में हुआ था और उनकी मृत्यु 19 जनवरी 1597 को चावंड में हुई थी। महाराणा प्रताप ने अपने जीवनकाल में मुगल साम्राज्य के खिलाफ कई लड़ाइयाँ लड़ी और अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

मनोज जायसवाल ने कहा–

महाराणा प्रताप का जीवन देश के लिए समर्पित रहा,उन्होंने अनेक कष्ट झेले ,परंतु पराधिनता स्वीकार नहीं की।

दुर्गेश्वर वर्मा ने कहा–

महाराणा प्रताप हमारे देश के आन बान शान के प्रतीक हैं, उन्होंने घास की रोटी खाना कबूल किया परंतु आक्रमणकारियों की दासता कबूल नहीं की।

बाबा की रिपोर्ट —-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!