गणतंत्र दिवस की धूम: देवरिया जिले के पकडी बाजार क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (पकड़ी बाजार)

धीरेन्द्र तिवारी
देवरिया जिले के पकड़ी बाजार क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी और गैर-सरकारी भवनों, विद्यालयों में ध्वज फहराया गया। मानस इंटर मीडिएट कॉलेज फतेहपुर में प्रवंधक गौरी शंकर सिंह ने ध्वज फहराया और विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

प्रधानाचार्य संजय चंद ने गणतंत्र दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला और इस मौके पर गिरीश नारायण सिंह, सदा शिव सिंह, दिपेंद्र कुमार सिंह, अमर नाथ सिंह, राजनाथ सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा मौजूद रहे।  बाबा परमहंस उच्च माध्यमिक विद्यालय परसिया हिरामन में प्रवंधक सच्चिदानंद राव उर्फ गुड्डू राव, प्राथमिक विद्यालय बरडीहा दल, अहिरौली में ग्राम प्रधान विकास सोनी, प्राथमिक विद्यालय गोलउथा, मरवटीया राजा में ग्राम प्रधान संजय यादव, बैधनाथ एचपी ग्रामीण गैस फतेहपुर कार्यालय पर वितरक निशांत सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।

लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल पकड़ी बाजार में प्रवंधक अजय यादव ने ध्वज फहराया तथा विद्यालय के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।

पूरे क्षेत्र में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

देवरिया जनपद के पकड़ी बाजार से धीरेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!