Newsalert9 (पकड़ी बाजार)
धीरेन्द्र तिवारी
भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा किसानों और उनके परिवार के लोगो को मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान के लिये प्रयागराज जाने के लिये निःशुल्क बस की व्यवस्था कर रवाना किया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने तीर्थ यात्रियों से भरी बस को भगवा झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि महाकुंभ एकता का महायज्ञ है, यह महाकुंभ ज्योतिषी घटनाओं के अनुसार 144 वर्षो बाद प्रयागराज में लग रहा है, इस महाकुंभ में करोड़ो की संख्या में श्रद्धालु पहुँचकर स्नान कर रहे और पुण्य का भागी बन रहे है।
उन्होंने कहा कि रुद्रपुर के मदन पुर से 55 किसानों और उनके परिवार के लोगो को महाकुंभ स्नान के लिये प्रयागराज की यात्रा बस के माध्यम से भाजपा किसान मोर्चा निःशुल्क करा रहा है, जिससे किसान और उनके परिवार के लोग इस महाकुंभ के पुण्य का भागी बन सके।
यात्रा के संयोजक मण्डल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा गुड्डू यादव ने कहा कि बस प्रयागराज में स्नान कराने के बाद पुनः 30 जनवरी को सायंकाल देवरिया आएगी।
इस मौके पर मुख्य अरुण मिश्र, सत्यम यादव, नित्यानंद पाण्डेय, रामसुमेर, मोहित, राज , राहुल, उमाशंकर,दीपक यादव आदि मौजूद रहे।।

देवरिया के पकड़ी बाजार से धीरेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट —










