Post Views: 183
Newsalert9 (पकड़ी बाजार )
धीरेन्द्र तिवारी
देवरिया जिले के मानस इंटर मीडिएट कॉलेज फतेहपुर में प्रयोगिक परिक्षा 3 फरवरी सोमवार को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी प्रधानाचार्य संजय कुमार चंद ने दी। उन्होंने बताया कि परिक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
प्रधानाचार्य संजय कुमार चंद ने छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया है कि वे समय पर परिक्षा केंद्र पर पहुंचें और अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि परिक्षा के दौरान अनुशासन और नियमों का पालन करना आवश्यक होगा।
देवरिया के पकड़ी बाजार से धीरेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट —










