कुशीनगर के प्रभारी मंत्री ने वाल्मीकि आश्रम में की पूजा अर्चना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर) (बाबा)

कुशीनगर के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने  वाल्मीकि आश्रम पहुंचकर पूजा अर्चना की। उनके साथ खडडा के विधायक विवेकानन्द पांडेय भी थे। प्रभारी मंत्री जानकी जयंती के अवसर पर नेपाल सीमा में अवस्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम पहुंचे थे, जो धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का स्थल है।

दर्शन और पूजा

प्रभारी मंत्री ने वाल्मीकि आश्रम, माता सीता की तपोभूमि, लवकुश जन्म स्थल और सीता माता पाताल प्रवेश स्थल का दर्शन किया। इसके बाद उन्होंने भारतीय सीमा में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में स्थापित प्राचीन मंदिरों में पूजा की और भारत के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने वाल्मीकि आश्रम की महत्ता और ऐतिहासिक महत्व को समझने का प्रयास किया।

यात्रा में मौजूद रहे लोग

विधायक खडडा विवेकानन्द पांडेय ने प्रभारी मंत्री को गंडक नदी ,भारत व नेपाल सीमा के दोनो तरफ के रहन सहन ,यूपी विहार सीमावर्ती क्षेत्रों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। प्रभारी मंत्री की वाल्मीकि आश्रम यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।इस अवसर पर आनंद सिंह,विकास तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

पनियहवा ,नेबुआ नौरगिया आदि जगहो पर हुआ स्वागत ।

विहार से लौटने पर रास्ते में पनियहवा तिराहे पर आलोक तिवारी, मनोज जायसवाल, छितौनी नगरपंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद,खडडा नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा,रोशनलाल भारती, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया ।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!