खडडा के प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय के कानूनी सिकंजे से बच नहीं पाया लड्डू ।।
Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट —
खडडा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गाँव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने लड्डू उर्फ लकमुद्दीन को अपनी पत्नी चांदनी की पिटाई और प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। चांदनी का शव चार दिन पहले घर में फंदे से लटका हुआ मिला था।
विवाद की शुरुआत
पुलिस के अनुसार, लकमुद्दीन ने दो वर्ष पहले एक हिन्दू महिला को महराजगंज जनपद से भगाकर लाया और घर में रख लिया था। इसके बाद से ही चांदनी और लकमुद्दीन के बीच विवाद होने लगा था। लकमुद्दीन अक्सर चांदनी की पिटाई करता था। सोमवार को भी उसने चांदनी को निर्दयता से पीटा था, जिसके बाद शाम को चांदनी का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला था। लड्डू ने चांदनी के नाम से बड़ी रकम कर्ज के रूप में लिया है।इस पैसे से लग्जरी गाड़ी सहित तमाम आधुनिक सामान खरीदा था ,वह एक राजनीतिक पार्टी से जिला पंचायत का चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया था।चांदनी के मायके वालों के मुताबिक लड्डू ने अवैध तरीके से साथ में रहने वाली महिला अक्सर चांदनी को रास्ते से हटाने की बात करती थी।इसके साथ ही लोन देने वाले संस्थान पैसा जमा करने का दबाव डाल रहे थे इससे भी विवाद होता था।
मुकदमा दर्ज
चांदनी के पिता इस्तुफा की तहरीर पर लकमुद्दीन और उसकी महिला साथी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने, आपराधिक साजिश, महिला के साथ क्रूरता, जानबूझकर चोटिल करने और जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी /बयान
प्रभारी निरीक्षक खडडा गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि लकमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी महिला साथी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
बाबा की रिपोर्ट —










