गन्ना विकास समिति खडडा के चेयरमैन ने गिनाईं उपलब्धियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9(कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —
गन्ना विकास समिति खडडा के चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय ने अपने 9 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि छोटे किसानों को प्राथमिकता के आधार पर गन्ना के लिए पर्ची दी गई और किसानों को आधे दाम पर कोराजीन दवा उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर तेज प्रताप , रवि प्रताप सिंह, दुर्गेश पाठक, संतोष यादव, राकेश यादव, मनोज पांडे, अरविंद पांडे, मुजिम, पृथ्वीनाथ कुशवाहा एवं  किसान बंधु उपस्थित रहे।

समिति की उपलब्धियां

  • 25 साल बाद यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित की गई।
  • किसानों के लिए एक अच्छा कार्यालय बनाया गया।
  • पहली बार किसानों को सर्वे प्रमाण पत्र दिया जा रहा है।
  • सभी किसानों को हिस्सा प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • किसानों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई।
  • परिसर में स्थापित  मंदिर की रंगाई और पुताई कराई गई।
  • 679 फर्जी खाते बंद किए गए।

चेयरमैन ने कहा —
चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय ने कहा कि उनकी प्राथमिकता किसानों के हित में काम करना है और वे आगे भी किसानों के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और उन्हें सभी सुविधाएं मिलें।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!