Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट —
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान और काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी मनाए जाने के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा से सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को अवगत कराया।
तीन फेज में मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान
जिलाधिकारी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान तीन फेज में मनाया जाएगा। पहले फेज में 2 से 8 अगस्त तक विद्यालयों में तिरंगा सजावट, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता और तिरंगा राखी बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
दूसरे फेज में तिरंगा महोत्सव मेला
9 अगस्त से 12 अगस्त तक तिरंगा महोत्सव मेला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी, तिरंगा प्रदर्शनी, सेल्फी बूथ और सेल्फी अपलोड करना, तिरंगा यात्राएं और तिरंगा की बिक्री एवं वितरण का प्रबंधन किया जाएगा।
तीसरे फेज में तिरंगा लाइटिंग और झंडा रोहण
13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी शैक्षिक संस्थानों, सरकारी भवनों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर तिरंगा लाइटिंग और झंडा रोहण किया जाएगा।
आमजनमानस से अपील
जिलाधिकारी ने आमजनमानस से अपील की है कि वे सेल्फी/रील्स/वीडियो/झंडों के साथ फोटो अथवा देशभक्ति/झंडा गीत के साथ वीडियो अभियान से जुड़ी वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं।
बैठक में उपस्थित रहे
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी और अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं व्यापार मंडल के सदस्य गण उपस्थित रहे।
बाबा की रिपोर्ट —










