28 घंटे बाद जोड़ी गई जंफड की तार, ग्रामीणों में आक्रोश!! मंत्री जी के आदेश पर भारी लाइन मैन जी ।।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

जनपद के विद्युत उपकेंद्र नौरंगिया कोटवा के अंतर्गत भुजौली बाजार में रविवार को एक पोल से जंफड उड़ गई, जिससे ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में रहना पड़ा। उपभोक्ताओं ने लाइनमैन को तत्काल सूचना दी, लेकिन लाइन मैन ने  28 घंटे बाद जंफर की तार जोड़ी।

लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों ने लाइनमैन लाल बहादुर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लाइनमैन ने मौके पर आकर केवल पोल पर चढ़ने के लिए सीढ़ी की व्यवस्था की मांग की और वापस लौट गया। इसके बाद एसडीओ और जेई से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद सुधारी गई बिजली

ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लायी तब जाकर लाइनमैन ने जंफड की तार जोड़ी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लाइनमैन पैसे की मांग करता है और अगर पैसे नहीं दिए जाते हैं, तो वह परेशान करता है।

सरकार की छवि खराब करने का काम

ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे कर्मचारी सरकार की छवि खराब करने का काम करते हैं। मंत्री जी व जनप्रतिनिधि लगातार विद्युत व्यवस्था सुधारने का निर्देश दे रहे हैं परंतु धरातल पर इसका असर नहीं दिखाई दे रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण यह प्रकरण है।

बिजली विभाग की लापरवाही से परेशान हैं ग्रामीण

ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन भुजौली बाजार में बिजली की फाल्ट की समस्या होती है। उन्होंने मांग की है कि बिजली विभाग में सुधार किया जाए और ग्रामीणों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!