Post Views: 427
डीएम का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू।।
बाबा की रिपोर्ट —
Newsalert9 (कुशीनगर)
जिलाधिकारी कुशीनगर महेन्द्र सिंह तंवर ने सोमवार शाम बड़ी कार्यवाई करते हुए ,एसडीएम खडडा मोहम्मद जफर को हटाकर उपजिलाधिकारी हाटा (न्यायिक )बनाया है।इन्हे प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गयी है।
कसया के एसडीएम न्यायिक रहे रामवीर सिंह को खडडा का एसडीएम बनाया गया है।
इसके साथ ही कसया के एसडीएम आशुतोष को वहीं पर एसडीएम न्यायिक कार्य का जिम्मा सौपा है ,साथ ही उन्हे डूडा का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।
संतराज को कसया का एसडीएम बनाया गया है।
एसडीएम न्यायिक तमकुहीराज सर्वेश सिंह को सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।

बाबा की रिपोर्ट —










