सरकार की प्राथमिकताओं का होगा पालन !! जनता की समस्या का होगा गुणवत्ता पूर्ण समाधान ।
Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट —
खडडा के एसडीएम के रूप में मंगलवार को रामवीर सिंह ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।
मोहम्मद जफर को हटाकर रामवीर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गयी हैं।
नवागत एसडीएम को वर्तमान में बाढ की चुनौती का सामना करना होगा। जनता का विश्वास तहसील के प्रति बहाल करना भी चुनौती भरा रहेगा।
मोहम्मद जफर का कार्यकाल विवादों में ज्यादा रहा।जनता को अपनी फरियाद पहुंचाने में कइ बाधा पार करनी पड़ती थी। उनके उपर कइ गंभीर आरोप भी लगे ,जिससे तहसील के छबि को आघात लगा।अधिवक्ताओ व आम जनता के प्रति उनका व्यवहार कभी सरल नहीं रहा।उनके व्यवहार के चलते बार बेंच में खींच तान बढ गया था। एक वर्ग के प्रति उनका लगाव साफ परिलक्षित होने की चर्चा भी खूब रही ।
अब नये उपजिलाधिकारी से लोगो की उम्मीद है कि बार व बेंच में काफी समय से जो समन्वय की कमी रही है , आने वाले समय में वह दूर होगा और दोनो प्रतिष्ठित संस्थाएं जनता के हित में कार्य करते हुए सुलभ न्याय दिलाने का मार्ग प्रशस्त करेंगी।
नवागत उपजिलाधिकारी काफी अनुभवी अच्छे प्रशासक हैं। उम्मीद है कि खडडा तहसील अब जनता के समस्या के निपटारे के प्रति काफी संवेदनशील होगी।
बाबा की रिपोर्ट —










