खडडा क्षेत्र में 12 घंटे से बिजली सप्लाई ठप्प ।अक्सर रात्रि में होती है यह समस्या, लोगों में आक्रोश–

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

12 घंटे बाद भी फाल्ट ठीक नहीं कर पाया विभाग ।तेज बारिश से मुश्किल बढी।विभाग कह रहा हो रही पेट्रोलिंग।

सोशल मीडिया पर उपभोक्ता जता रहे नाराजगी ,सरकार को भी सुना रहे खरी खोटी–

बाबा की रिपोर्ट —

रात्रि लगभग 10 बजे सप्लाई बंद हो गयी जो सुबह 10 बजे तक बहाल नहीं हो पायी है। लोगों को भारी दिक्कत का सामना करनी पड़ रही है। लोगो के घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद पड़े हैं। विद्युत विभाग के जिम्मेदारो के मुताबिक 33 हजार लाइन में फाल्ट है।

खडडा विद्युत उपकेन्द्र व छितौनी उपकेन्द्र से जुड़े उपभोक्ताओं को अक्सर इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर रात्रि के समय फाल्ट हो जाता है।रात्रि के अंधेरे में गड़बड़ी ठीक करना भी कम चैलेंज भरा नहीं है ,इस आधुनिक जमाने में भी पुराने ढर्रे पर विभाग चल रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग के जिम्मेदार सही ढंग से पेड़ की डाली कटाइ व तार एवं पोल पर निगरानी नहीं कराते हैं।जहां हमेशा फाल्ट होता है उसे ठीक नहीं किया जा रहा है। 

बार बार होने वाली समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा है,जनता को हर गर्मी के सीजन में विजली की दुश्वारी झेलनी पड़ती है।

विजली इस जमाने में लोगों के जिन्दगी का अहम हिस्सा है ,ऐसे मे अघोषित कटौती से जन जीवन प्रभावित होता है।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!