भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

कुशीनगर के राष्ट्रीय इन्टरमीडिएट कालेज भुजवली में शासन के निर्देश के क्रम में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में बरसात के बावजूद बच्चों का उत्साह देखते बनता था। गगनभेदी नारों के साथ “हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा” के उद्देश्य से यह यात्रा लगभग 1 किलोमीटर से अधिक दूरी तक 100 फुट विशालकाय तिरंगे के साथ निकाली गई।

प्रधानाचार्य ने दिया संदेश

इस तिरंगा यात्रा के पूर्व प्रार्थना सभा में बच्चों को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा देश के शान के साथ-साथ हम सभी का आन, बान और सम्मान है। राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, तिरंगा हर भारतीय का स्वाभिमान भी है। इसका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य भी है।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवकों सहित सभी छात्र-छात्राएं और कार्यक्रम अधिकारी संजय पांडेय, निर्भय मिश्र, रामस्वरूप पांडेय, अभिषेक पांडेय, सत्येंद्र मिश्र, कमलेश शर्मा, हरि गोविंद सिंह, पल्लवी मिश्रा, दीपिका सिंह, सुष्मिता पांडेय सहित सभी अध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को जगाना और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है। इस यात्रा के माध्यम से लोगों को तिरंगे के महत्व और सम्मान के बारे में जागरूक किया गया।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!