छितौनी-तमकुही रेल परियोजना को मिली नई उड़ान–सांसद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

दशकों से अधूरी पड़ी छितौनी-तमकुही रेल परियोजना अब हकीकत बनने जा रही है। पटरी बिछाने और विद्युतीकरण कार्य के लिए ₹4 अरब 77 करोड़ की निविदा जारी हो चुकी है, जिससे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के सपनों को नई उड़ान मिलेगी।

सांसद विजय कुमार दुबे के प्रयास से परियोजना को मिली संजीवनी

सांसद विजय कुमार दुबे के प्रयासों से मृत प्राय हो चुके इस परियोजना को संजीवनी मिल गई है। उनके प्रयासों से छितौनी बाजार, जटहा, तमकुही सहित बिहार की बड़ी आबादी को रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

सांसद ने कहा- रेल जहां-जहां पहुंचती है, वहां विकास भी लेकर पहुंचती है

एक भव्य समारोह में सम्मानित किए जाने पर सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा, “वर्षों से रेल नेटवर्क से कटे छितौनी नगरपंचायत में फिर ट्रेन की सीटी सुनाई देगी। रेल जहां-जहां पहुंचती है, वहां अपने साथ विकास भी लेकर पहुंचती है। कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेकर हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। यह रेल परियोजना हमारी धरती को नई संभावनाओं से जोड़ेगी।”

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और रेल मंत्री का आभार

सांसद विजय कुमार दुबे ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी और माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हृदय से आभार व्यक्त किया और सभी क्षेत्रवासियों को बधाई एवं अभिनंदन दिया।

विधायक विवेकानन्द पांडेय

विधायक ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के पुनः संचालित होने पर हर्ष जताया

विधायक खडडा विवेकानंद पांडेय ने इस परियोजना के पुनर्जीवित करने हेतु सांसद विजय दुबे का आभार प्रकट किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया।उन्होने कहा केन्द्र व प्रदेश की सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है।विना भेद भाव सभी क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास हो रहा है।यह रेल परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्तथर साबित होगा।

डाक्टर निलेश मिश्रा —

डाक्टर निलेश मिश्रा ने की सराहना–

भाजपा नेता डॉक्टर निलेश मिश्रा ने सांसद का स्वागत करते हुए कहा कि सांसद के दूरगामी सोच और सजगता के चलते रेल का सपना हकीकत बनने जा रहा है।

संघर्ष समिति के सदस्यों के योगदान की हुई प्रशंसा–

रेल परियोजना को संचालित कराने के लिए बनी संघर्ष समिति के सदस्यों के योगदान की प्रशंसा की गई। इनके अथक परिश्रम और जज्बे को सराहना मिली। इस अवसर पर संजय सिंह ने सांसद को सम्मानित करते हुए अपने बिचार रखे।

नगरपंचायत अध्यक्ष गण सहित अन्य लोगों ने अपनी बात रखी व सांसद को सम्मानित किया —

नगरपंचायत छितौनी के अध्यक्ष अशोक निषाद ,खडडा के चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा सहित अन्य सामाजिक लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सांसद विजय दुबे को सम्मानित किया।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!