स्व विजय प्रकाश दिक्षित के  श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

पड़रौना नगर स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति के प्रांगण में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व डीसीएफ कुशीनगर के चेयरमैन स्वर्गीय विजय प्रकाश दीक्षित की पांचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर स्वर्गीय दीक्षित से जुड़े तमाम जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों समर्थकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

नेताओं ने व्यक्त की श्रद्धांजलि

पड़रौना सदर विधायक मनीष जायसवाल ऊर्फ मंटू ने कहा कि स्वर्गीय दीक्षित जैसे महामानव की क्षति की पूर्ति नहीं की जा सकती। वे हमेशा जनसमस्याओं के लिए लड़ते थे और समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए काम करते थे।

देवरिया कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन लल्लन मिश्र ने कहा कि स्वर्गीय दीक्षित जनसेवक और जुझारू नेता थे। विपरीत परिस्थितियों में भी उनके हौसले कभी डिगते नहीं थे।

पड़रौना नगरपालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि मनीष ऊर्फ बुलबुल जायसवाल ने कहा कि स्वर्गीय दीक्षित विपरीत परिस्थितियों को अनुकूल करने में सक्षम नेता थे।

कवि बादशाह प्रेमी ने सुनाई  कविता

कवि बादशाह प्रेमी ने श्रद्धांजलि सभा में  कविता सुनाइ ।

कार्यक्रम में शामिल हुए लोग

कार्यक्रम को भाजपा नेता रमेश मिश्रा, विमलेश पाण्डेय, विवेकानंद शुक्ल, शशिकांत मिश्र, नागेन्द्र गोंड, सुर्य प्रकाश राय पत्रकार, आशुतोष मिश्र, कृष्ण कुमार पाण्डेय एडवोकेट, मुन्ना दीक्षित आदि ने संबोधित किया।

इस दौरान अरुण चौधरी, कृष्ण मुरारी पाण्डेय, ऋषभ शुक्ला, रमेश बैठा, राजेश शुक्ला ऊर्फ गुड्डू नन्देश्वर दीक्षित, पवन सिंह, कृष्ण प्रताप दीक्षित, अजय मिश्र, मनोज साहनी, निजाम अंसारी, परमहंस पाण्डेय, त्रिभुवन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मनोज साहनी, कृष्णा पाण्डेय, शशि प्रकाश मिश्र, शिवम दीक्षित, प्रमोद तिवारी, अभिषेक दीक्षित, सबलू दूवे, आलोक चौवे, भीखम प्रसाद, विश्वरंजन आनंद, रवि प्रकाश दीक्षित सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन

श्रद्धांजलि सभा का संचालन सहकार भारती के जिला महामंत्री राजेश पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के आयोजक डीसीएफ कुशीनगर के चेयरमैन विकास दीक्षित ने अपने स्वर्गीय पिता को श्रद्धांजलि अर्पित कर आये हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!