सड़क निर्माण अनियमितता के खिलाफ युवको ने आवाज उठाई: पकड़ी – मोहरा मार्ग पर कार्य रोक जताया विरोध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (पकड़ी बाजार)

धीरेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट —

देवरिया जिले के पकड़ी बाजार में पकड़ी – मोहरा मार्ग चौड़ीकरण में अनियमितता के खिलाफ युवा नेता एडवोकेट शिव प्रकाश सिंह उर्फ भोलू के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने निर्माण कार्य रोक दिया। शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीणों ने  विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्य रोक प्रदर्शन किया ।

बिना तोड़े गिट्टी डालने का आरोप

क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया कि पूर्व में बनी सड़क को बिना तोड़े ही गिट्टी डालकर बराबर किया जा रहा है, जो मानक के विपरीत है। लोगों का कहना है कि इस तरह की अनियमितता से सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होगी और भविष्य में इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

23 करोड़ रुपये की परियोजना

विरोध करने वाले लोगों के मुताबिक पकड़ी  मोहरा मार्ग चौड़ीकरण का कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा 23 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इस परियोजना के तहत करीब 10 किमी सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। अब तक 13 करोड़ रुपये अवमुक्त किए जा चुके हैं।

कार्य रोके जाने पर मौजूद रहे लोग

कार्य रोके जाने के दौरान शिव प्रकाश सिंह उर्फ भोलू, शाहरुख अहमद, जयप्रकाश सिंह, लक्ष्मण प्रजापति, विवेक सिंह, शक्ति मदेव्देशिया, रामानंद जायसवाल आदि मौजूद रहे। लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक अनियमितता दूर नहीं की जाती है, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।

देवरिया जनपद के पकड़ी बाजार से धीरेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट —-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!