गण्डक नदी के कटान से परेशान शाहपुर के ग्रामीणों ने कर्ज माफ करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन,,ज्ञापन सौपा ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

तहसील मुख्यालय खडडा पर मंगलवार को ग्राम सभा शाहपुर नौका टोला के बड़ी संख्या में पुरूषों एवं महिलाओं ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष राय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और अपने मांगो से संबंधित ज्ञापन जो वित्त मंत्री सहित उच्चाधिकारियो को संबोधित था उसे एसडीएम रामवीर सिंह को सौंपा।

बैंक लोन/कर्ज माफ करने की मांग

ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि गण्डक नदी के कटान से उनकी खेती योग्य भूमि कटकर नदी में विलीन हो गई है, जिससे उनके परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने प्रशासन से बैंक लोन/कर्ज /समूल लोन माफ करने की मांग की है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

एसडीएम रामवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।

इस दौरान श्लोक जायसवाल, सावित्री, मालती, सुमित्रा, पवारी, रमावती, ठाकुर, सुरेश सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

बाबा की रिपोर्ट —-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!