Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट —
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित कनिष्ठ सहायक और एक्स-रे टेक्नीशियन को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया।इसका लाइव प्रसारण कुशीनगर में देखा गया ।

कुशीनगर में 10 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
कुशीनगर जिले में आयोजित कार्यक्रम में 10 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इनमें अखिलेश कुमार, अरुण, धीरज, अनीता, राज मोहम्मद, सनी, विवेक, योगेश और बिजेंदर शामिल हैं।

विधायकों और अधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में विधायक खडडा विवेकानन्द पांडेय, विधायक पडरौना मनीष कुमार जायसवाल, हाटा मोहन वर्मा, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फुलबदन कुशवाहा, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने दी बधाई और शुभकामनाएं
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने नवचयनित कर्मियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियाँ संस्थान की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
जनप्रतिनिधियों ने भी दी बधाई
उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी नव चयनित कनिष्ठ सहायकों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी भाव से सेवा दें। जिससे कि जनपद का विकास हो सके।
बाबा की रिपोर्ट —










