मठ मंदिर पर बना सार्वजनिक मूत्रालय तोड़ा, ग्रामीण परेशान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (पकड़ी बाजार)

धीरेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट

देवरिया जिले के विकास खण्ड भलुअनी के ग्राम पंचायत बरडीहा दल में मठ मंदिर पर बने सार्वजनिक मूत्रालय को अराजकतत्वों ने तोड़ दिया है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बरडीहा दल के पूर्व ग्राम प्रधान गोविन्द निषाद का कहना है कि उनके कार्यकाल सन् 2017 में मठ मंदिर के सटे सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं और पुरुषों के लिए मूत्रालय का निर्माण हुआ था, जिसे अराजकतत्वों ने तोड़ दिया है।ग्रामीण महेश खरवार, शम्भू भूज आदि का कहना है कि मूत्रालय क्षतिग्रस्त हो जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में ग्राम प्रधान विकास सोनी का कहना है कि क्षतिग्रस्त मूत्रालय का शीघ्र मरम्मत करा दिया जाएगा ।
देवरिया जनपद के पकड़ी बाजार से धीरेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट —
News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!