शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित हुए गुरूजन । शिक्षक ही समाज का असली निर्माता है -सांसद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*शिक्षक का सम्मान करने वाला हमेशा सफल रहता है– विधायक
*शिक्षक का स्थान माता पिता व भगवान से उंचा है –डाक्टर निलेश
कुशीनगर
खडडा तहसील क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भुजवली प्रमुख मे शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ,गुरूजनो को सांसद विजय दूबे व विधायक खडडा विवेकानन्द पांडेय ने
प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार सिंह, प्रधानाचार्य डॉ गोरख राय,साधुशरण पांडेय, गोविंद मिश्र,डा महेंद्र कुमार त्रिपाठी, अवधेश कुमार पाण्डेय,डा रतनजीत झा, प्रमोद ओझा, नागेश्वर पति त्रिपाठी, सुर्य प्रकाश सिंह, अशोक पाण्डेय, डा सुनीता पांडेय, श्रीमती मुकुल शुक्ला, सिकन्दर अली, जितेन्द्र मल्ल आदि को अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य डाक्टर देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों के प्रति अभार जताया।
***मुख्य वक्ता डाक्टर ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक ब्रह्मा, विष्णु ,महेश तीनो त्रिदेव में समाहित है।शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता।
***स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!