लोकगायिका शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा का निधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

डेस्क

लोकगायिका शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा का रविवार को निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे।

शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमान ने बताया कि दो दिन पहले ही उनके पिता घर में ही गिर गए थे, जिससे उनके सिर में चोट लग गई थी। इस चोट के कारण ब्रेन हेमरेज हुआ और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। दो दिनों के इलाज के बाद रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

ब्रज किशोर सिन्हा शिक्षा विभाग में रिजनल डिप्टी डायरेक्टर पद से रिटायर हुए थे। उनका अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर किया जाएगा।

लोकगायिका शारदा सिन्हा ने अपनी आवाज से बिहार के लोक संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और उनके पति ब्रज किशोर सिन्हा ने हमेशा उनका साथ और समर्थन किया। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!