लोक लेखा समिति के सदस्य बने विधायक विवेकानन्द पांडेय::::

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खडडा विधायक सरकार के खर्च का रखेंगे लेखा जोखा

सरकारी  खर्च का प्रहरी कहे जाने वाले     समिति का सदय बनना पांडेय के बढते राजनैतिक कद को दर्शाता है।

Newsalert9

डेस्क

खडडा के विधायक विवेकानन्द पांडेय को विधानसभा में लोकलेखा समिति का सदस्य बनाया गया।

खुशी की लहर —

जानकारी मिलते ही विधायक के गृह नगर खडडा कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में समर्थको मे खुशी की लहर दौड़ गयी ।सोशल मिडिया पर बधाई संदेश ट्रेंड करने लगा। 

सरकार के वित्तीय कामकाज के लेखा जोखा की निगरानी करने वाली महत्वपूर्ण समिति में खडडा के विधायक विवेकानन्द पांडेय को जगह मिलना उनके तेजी से बढते राजनैतिक कद की एक और उपलब्धि मानी जा रही है। विधायक के इस सफलता पर भाजपा के  पदाधिकारी ,कार्यकर्ता एवं समर्थको ने बधाई देते हुए खुशी प्रकट किया है।

विधायक ने जानकारी साझा करते हुए जताया आभार—–

विधायक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर के जानकारी साझा करते हुए इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,कैबिनेट मंत्री संजय निषाद,संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना सहित प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है।

उत्तर प्रदेश लोक लेखा समिति के सदस्य के प्रमुख कार्य होते हैं —-

 

  • उत्तर प्रदेश सरकार के व्यय के लिए राज्य विधानमंडल द्वारा दी गई धनराशि के विनियोजन को दर्शाने वाले लेखा विवरणों की जांच करना.
  • सरकार के वार्षिक वित्त लेखों की जांच करना.
  • राज्य निगमों, कंपनियों, स्वायत्त निकायों, व्यापार और विनिर्माण योजनाओं, प्रतिष्ठानों और परियोजनाओं की आय और व्यय को दर्शाने वाले लेखा विवरणों की जांच करना.
  • सार्वजनिक उपक्रमों की स्वायत्तता और दक्षता के संदर्भ में जांच करना.
  • सार्वजनिक उपक्रमों के मामलों के प्रबंधन की जांच करना. 

बाबा कि रिपोर्ट

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!