Newsalert9
पकड़ी बाजार (देवरिया)
विधायक के जन्मदिन पर बधाईयो का तांता।
देवरिया जिले के रूद्रपुर के पकड़ी बाजार मण्डल के बैरिया चौराहा पर विधायक जयप्रकाश निषाद के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवारा और सदस्यता के सघन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर भाजपा नेताओं और स्थानीय पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें भाजपा के पकड़ी बाजार मण्डल अध्यक्ष ऋषि सिंह, कमलेश सिंह, गिरिश नरायण सिंह, दयानंद वर्मा और जिला पंचायत सदस्य मुन्नी लाल मद्धेशिया,ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रजापति,शैलेष यादव आदि शामिल थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाइ गयी ,व सेवा पखवारा पर विविध कार्यक्रम हुए । केक काटकर लोगों का मुँह भी मीठा कराया गया ।

सामुदायिक सहभागिता और सेवा का संकल्प —-
विधायक जयप्रकाश निषाद के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सामुदायिक सहभागिता और सेवा का संकल्प लिया गया। भाजपा नेताओं ने विधायक के नेतृत्व में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों का जिक्र किया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्थानीय मुद्दो पर चर्चा—–
कार्यक्रम में स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। विधायक जयप्रकाश निषाद ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
पकड़ी बाजार से धीरेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट—-










