कुशीनगर के खडडा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच गन्ना समिति के सदस्य का चुनाव हुआ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

गुरुवार को मतदान के माध्यम से सहकारी गन्ना विकास समिति प्रबंध समिति के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ। इस चुनाव में 20 डेलीगेट निर्वाचित हुए।

निर्वाचित प्रतिनिधियों की सूची:

  1. जखिनिया क्षेत्र : किशोर पुत्र लक्ष्मन, मोहन पुत्र राजवल्ली
  2. बसडीला क्षेत्र : अब्दुल सत्तार पुत्र अमरल्ली, दिलावर अंसारी पुत्र विस्मिल्लाह
  3. मंशा छपरा क्षेत्र: इन्द्रावती पत्नी गौरी शंकर, रामप्रताप पुत्र वृक्षा
  4. पिपरिया नाहर क्षेत्र: राजेन्द्र पुत्र रामरेखा, शाकिर अली पुत्र अशर्फी
  5. परशुरामपुर क्षेत्र : रामअवध पुत्र छेदी, शम्भू कुशवाहा पुत्र जंत्री
  6. डोमा एहतमाली क्षेत्र: रविन्द्र पुत्र श्रीकिशुन, विजय गुप्ता पुत्र परमेश्वर
  7. धनौजी आबादकारी क्षेत्र: कन्हैया पुत्र बेचू, भोला पुत्र अलिशेर
  8. लखुआ लखुई क्षेत्र: अम्बिका पुत्र रामऔतार, मुन्नी पत्नी विकाऊ
  9. डडा कला क्षेत्र : नन्दनी पत्नी अमरचंद व मैना देवी पत्नी अभिलाख
  10. हरिहरपुर क्षेत्र: सुनील पुत्र दुर्गा
  11. नरायनपुर क्षेत्र: आशा देवी पत्नी सचिन्द्र

उक्त सभी लोग अपने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर विजयी हुए ।

गहमा गहमी —

पुर्व में अनजान व निर्विरोध तरीके से निर्वाचित होने वाले डेलीगेट पद के लिए इस बार काफी गर्मजोशी व गहमा गहमी देखी गयी । एक एक वोट के लिए प्रत्याशीयो का भागदौड,व्यूह रचना व दांव पेंच भी खूब चला।

सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गये थे।

इस अवसर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे,थानाध्यक्ष खडडा अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व पुलिस सतर्क रही, जिससे चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सका।

बाबा की रिपोर्ट—–

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!