राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत ,खडडा मे वरिष्ठ नागरिकों को जीवन सहायक उपकरण प्रदान की गयी ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

सांसद विजय दुबे एवं विधायक विवेकानन्द पांडेय ने किया वितरण ।।

कुशीनगर जनपद के तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विजय दुबे और विधायक विवेकानन्द पांडेय ने जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में वरिष्ठ नागरिकों को जीवन सहायक उपकरण वितरित किए।

केंद्र सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत  व्हील चेयर, ईयर हीयरिंग मशीन, चश्मा, कमर बेल्ट और वैशाखी आदि उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं।

मुख्य अतिथि सांसद विजय दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

विधायक विवेकानन्द पांडेय ने  वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान और समर्थन देने की आवश्यकता पर बल देते हुए योजना की प्रशंसा की।

डीएम व एसपी ने कहा कि इससे बुजुर्गों का जीवन खुशहाल हो रहा है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी,शेषनाथ यादव, प्रद्युम्न तिवारी, तहसीलदार महेश कुमार सहित अन्य जन प्रतिनिधि तथा प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!